Total Visitors : 5 7 6 5 4 4 4

ढोंगी तांत्रिक दे रहा दंपति को जान से मारने की धमकी ...

दंपति को बर्बाद और जान से मारने की धमकी

कानपुर के घंटाघर में एक तांत्रिक ने महिला को नशीली चाय पिलाकर दुष्कर्म किया। होश आने पर महिला ने विरोध किया तो तांत्रिक ने तंत्र मंत्र के जरिए दंपति को बर्बाद और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने सोमवार को आईजी से न्याय की गुहार लगाई। आईजी ने फजलगंज पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।फजलगंज निवासी प्राइवेट कर्मी की पत्नी ने बताया कि पिछले कुछ माह से घरेलू परेशानियाें को लेकर पति से काफी विवाद हो रहा था। रोज-रोज के विवाद से छुटकारा पाने के लिए महिला ने फोन के जरिए घंटाघर इलाके में रहने वाले एक तांत्रिक से संपर्क किया। समस्या सुनने के बाद तांत्रिक ने उसे घंटाघर स्थित अपने कार्यालय बुलाया।

जहां पूजा में नौ तोला सोना रखने की बात कही। इस पर महिला घर से जेवरात लेकर तांत्रिक के पास पहुंची। आरोप है कि तांत्रिक ने उसे नशीली चाय पिलाकर दुष्कर्म किया। इसके अलावा उसे जेवर भी गायब कर दिए। होश में आने पर जब महिला ने विरोध किया तो तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र के जरिए जान से मारने की धमकी दी।इसके बाद से लगातार तांत्रिक उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। तांत्रिक के धमकियों से तंग आकर उसने सोमवार को आईजी मोहित अग्रवाल से न्याय की गुहार लगाई। इस पर आईजी ने फजलगंज पुलिस से तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related News

Leave a Reply