Total Visitors : 5 8 0 8 7 4 6

दुष्कर्म के बाद महिला का चेहरा ईंट से कुचला ...

दुष्कर्म के बाद महिला का चेहरा ईंट से कुचला, पानी भरे गड्ढे में मिला शव

कानपुर के बिधनू में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर दी गई। सोमवार को उसका शव ओरछी गांव के पास पानी से भरे गड्ढे में मिला।  पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। महिला के हाथ-पैर उसकी साड़ी से बंधे थे। पहचान छुपाने के लिए हत्यारों ने उसके चेहरे को ईंट से कूंच दिया था। एसओ सुखराम रावत के मुताबिक ओरियारा-फत्तेपुर मार्ग से ओरछी गांव को जाने वाले रास्ते पर गैस गोदाम है। सोमवार को गोदाम के पास जिस गड्ढे से शव बरामद हुआ है, उसके पास खून मिला है। इससे साफ है कि मौके पर हत्या के बाद शव को गड्ढे में फेंका गया।

महिला ने नीले रंग पेटीकोट पहन रखा था। नीले रंग की साड़ी से उसके दोनों हाथ और पैर बंधे थे। कपडे़ अस्तव्यस्त होने से दुष्कर्म की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। 

Related News

Leave a Reply