Total Visitors : 5 8 1 4 4 6 6

कानपुर को डिप्टी सीएम ने दी विकास कार्यों की सौगात ...

शहर से लेकर गांव का विकास

कानपुर:- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार शाम को कानपुर पीडब्लूडी की 33 करोड़ रुपए की सड़कों का लखनऊ से वर्चुअली लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिले की 62.83 किमी की 1324.15 लाख रुपए की 7 सड़कों का लोकार्पण और 123.25 किमी. की 2002.32 लाख की 6 सड़कों का शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि हम सभी चुनाव के द्वार पर खड़े हैं।

पिछली सरकारें गुमराह करती रहीं

डिप्टी सीएम ने कहा कि क्षेत्र की जनता और प्रतिनिधि खुश होते हैं कि उनके क्षेत्र में शुरू से लेकर कार्यकाल पूरा होने तक विकास हुआ। सड़कों से ही शहर से लेकर गांव का विकास है। इससे पहले की सरकारें तो सिर्फ जनता को गुमराह करती रही हैं। विकास के नाम पर सिर्फ दिखावा करते रहे हैं। आज जो सड़कों का शिलान्यास और लोकार्पण कर रहा हूं इससे प्रदेशभर की जनता को अच्छी सड़कों पर चलने का सौभाग्य मिलेगा।

2 पुलों को मिली स्वीकृति

वर्चुअल कार्यक्रम में ही विधानसभा बिठूर में 55.86 लाख से बने पुल का भी लोकार्पण और बिल्हौर विधानसभा में पुल निर्माण के लिए 38.19 लाख रुप की स्वीकृति दी। इस मौके पर गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी, बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा समेत अन्य विधायक मौजूद रहे।

इन सड़कों का किया लोकार्पण

विधानसभा बिठूर में 4.62 किमी की सड़क 42.55 लाख से बनी।
विधानसभा घाटमपुर में 6.75 किमी की सड़क 66.56 लाख से बनी।
विधानसभा बिल्हौर में 38.74 किमी की सड़क 702.17 लाख से बनी।
विधानसभा गोविन्द नगर में 2 किमी की सड़क 101.72 लाख से बनी।
विधानसभा आर्य नगर में .32 किमी की सड़क 7.64 लाख बनी।
विधनासभा सीसामऊ में 1.70 किमी की सड़क 60.91 लाख से बनी।
विधानसभा कल्याणपुर में 8.70 किमी की सड़क 342.60 लाख से बनी।
विधानसभा बिठूर में 55.86 लाखसे बने पुल का भी लोकार्पण किया।

इन सड़कों का किया शिलान्यास

विधानसभा बिठूर में 27.01 किमी की सड़क 502 लाख स्वीकृत।
विधानसभा घाटमपुर में 42.55 किमी. की सड़क 540.57 लाख स्वीकृत।
विधानसभा महाराजपुर में 13.82 किमी. की सड़क को 232.10 लाख स्वीकृत।
विधानसभा गोविन्दनगर में 0.94 किमी. की सड़क को 41.18 लाख स्वीकृत।
विधानसभा कैण्ट में 2 किमी की सड़क को 24.51 लाख स्वीकृत।
विधानसभा बिल्हौर में 36.96 किमी की सड़क को 661.80 लाख स्वीकृत हुए।
विधानसभा बिल्हौर में पुल निर्माण के लिए 38.19 लाख स्वीकृत।

Related News

Leave a Reply