Total Visitors : 5 7 6 4 4 8 5

चकेरी में जलकल और जलनिगम के अफसरों की पिटाई, थप्पड़ मारे... ...

भाजपा पार्षद की दबंगई जिलाध्यक्ष के सामने जलनिगम, जलकल अफसरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

कानपुर के पोखरपुर चकेरी में शनिवार को सीवर भराव समस्या देखने गए जलकल और जलनिगम के अफसरों की पिटाई कर दी गई। पार्षद ने भी उन्हें थप्पड़ मारे। गंदे पानी में धक्का दिया गया। उन्हें भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ. अनीता गुप्ता के कहने पर नगर आयुक्त ने सीवर भराव की समस्या देखने के लिए भेजा था।जिलाध्यक्ष डॉ. अनीता गुप्ता वहां भाजपा का सदस्यता शिविर लगाने गईं थीं। वहां काफी समय से सीवर भराव की समस्या है। जलकल जोनल अधिशाषी अभियंता (जोन 2) अरुणेंद्र कुमार राजपूत ने बताया कि डॉ. अनीता गुप्ता के भरोसे पर नगर आयुक्त के कहने पर वहां पहुंचे थे।

वहां मुझे अभद्रता कर दौड़ाया गया, धक्का-मुक्की की गई। पार्षद शरद मिश्रा ने थप्पड़ मारे। वहां पहले से पूरी तैयारी के साथ षड्यंत्र रचा गया था, जबकि विभाग वहां तेजी से काम कर रहा है। साथ गए जलनिगम के अवर अभियंता एसके वर्मा को भी धक्का-मुक्की कर गंदे पानी में धक्का देकर गिरा दिया गया। सोमवार को महाप्रबंधक, नगर आयुक्त से मिलकर कानूनी कार्रवाई की अनुमति लूंगा।  

भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ. अनीता गुप्ता ने बताया वहां सदस्यता शिविर लगाना था। सीवर का पानी भरा देख नगर आयुक्त को बताया तो उन्होंने अफसरों को भेजा। वहां दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। मैंने उन्हें बचाया भी था।हालांकि पार्षद शरद मिश्रा का कहना है कई महीने से सीवर भराव की समस्या है, अफसरों ने सीवर के पानी को बारिश का पानी बताया। घरों में सीवर का गंदा पानी भरा है। अफसरों को पीटने की बात गलत है, उनका लोगों से बीच बचाव किया।

Related News

Leave a Reply