Total Visitors : 5 7 6 5 1 4 7

जंगल में झाड़ियों के बीच मिला महिला का शव ...

शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

कानपुर में बिधनू थाना क्षेत्र स्थित कुरैना बहादुरपुर गांव के पास सैयागोझा जंगल में झाड़ियों के बीच सोमवार सुबह महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के गला समेत शरीर के कई हिस्सों पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। 
पुलिस ने दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि मृतका के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है, कुछ साक्ष्य जुटाए गए हैं। महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related News

Leave a Reply