Total Visitors : 5 8 1 1 0 7 2

समाज सेवा में रुचि के चलते साथियों के साथ चला रहे प्रोग्राम ...

संस्था का उद्देश्य

कानपुर- वर्तमान समय मे कचहरी में बढ़ते  केस की संख्या को देखते हुए,और लोगो को सही जानकारी न होने के कारण इधर उधर भटकते साफ देखा जा सकता है और इस चक्कर मे लोगो की गाढ़ी कमाई खर्च होती है। फिर भी उनको ये विश्वास नही होता कि उनका समय से निस्तारण हो पायेगा। ऐसे में एक मजबूत विकल्प के तौर पर, न्याय की ज्योति का प्रकाश फैला रहे अधिवक्ता ए के श्रीवास्तव ने पुलिस से कोर्ट तक के रास्ते को छोटा करते हुए, अपने अनुभवी साथियो के साथ समाज मे हो रहे घरेलू हिंसा ,महिला उत्पीडन, वृद्धाओं के अधिकारों, सरकारी सलाह और गरीबो को मुफ्त में न्यायिकरण की सलाह और उनके लिए संघर्ष कर के समाज को जगाने क कार्य कर रहे है।
चर्चा गरम है के सैगमेंट में हम बात कर रहे सामाजिक न्यायिकरण पब्लिक समस्या समाधान केंद्र की आज के सामाजिक परिवर्तन को देखते हुए ये कहना सही होगा कि हम आगे तो बढ़ रहे है पर अपने समाज और रिस्तो से दूर हो गए है ।जिसके चलते लोगो मे दूरियां हो गयी है। पेशे से वकील अरविंद श्रीवास्तव बताते है कि उनके चेम्बर में बहुत से लोग आते है जिनके केस, सिर्फ वैचारिक मदभेद के होते है,और बहुत से ऐसे लोग भी आते है जिनको अपने केस की पूरी जानकारी भी नही होती,य उनके मेहनत की कमाई चली जाती है सिर्फ सही जानकारी न होने से। ए के श्रीवास्तव बताते है कि समाज सेवा में रुचि होने के कारण ही अपने साथियों के साथ ये प्रोग्राम चला रहे। जिसमे लोगो को कानून प्राण्ली से अवगत करवाना ओर जल्द स जल्द कम खर्च में उनको सही निर्णय दिलवाना मूल कर्तव्य है। इसके साथ ही उप के सभी ज़िले में 1100 लोगो के रोजगार दिला कर उनको स्वालंभी बनना संस्था का उद्देश्य है।खास कर महिलाओ को जागरूक करना और न्याये प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना ही हमारा उद्देश्य है और उन्होंने बताया कि अगर किसी को कोई समस्या है तो 9838477453 य 7007851753 पर सम्पर्क कर सकता है। 

Related News

Leave a Reply