Total Visitors : 5 8 1 4 5 0 2

श्रमायुक्त कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित ...

प्रदेश में 25 करोड़  पौधरोपण लगाने का लक्ष्य

कानपुर:- 35 लाख 29 हजार पौधरोपित करने का लक्ष्य। जिसके क्रम में 16 लाख पौधरोपण नोडल विभाग वन विभाग को लगाने हैं तथा शेष पौधरोपण अन्य विभागों के माध्यम से लगाया जा रहा है। जिसके लिए सभी विभागों को लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए थे और सभी विभागों को पौध उपलब्ध करा दिए गए थे। इस हेतु नगर निगम को दिये गए लक्ष्य 40 हजार पौधरोपण जिसे उन्हें अपने क्षेत्र अंतर्गत लगाने थे लक्ष्य की पूर्ति के लिए नगर निगम सीमा अंतर्गत ग्राम किशनपुर में माननीय मंत्री सतीश महाना, महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय, जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्मदेव राम तिवारी, नगर आयुक्त श्री अक्षय त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी श्री सुनील कुमार सिंह ने पौधरोपण किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी महोदय ग्रीन पार्क पहुचे जहां उन्होंने ने फुटबॉल स्टेडियम में   पौधरोपण किया। डॉ0 आर0पी0 सिंह निदेशक खेलकूद एवं युवा कल्याण ने भी ग्रीन पार्क के फुटबॉल स्टेडियम पौधरोपण किया। वन महोत्सव के अंतर्गत श्रमायुक्त कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर डॉ सुधीर एम बोबड़े श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा वृक्षारोपण किया गया अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार पूरे उत्तर प्रदेश में एक साथ 25 करोड़ पौधे लगाए जा रहे हैं इसी कड़ी में श्रम विभाग भी अपना योगदान दे रहा है उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में इस वर्ष श्रम विभाग दो लाख पौधे लगवाने का लक्ष्य सुनिश्चित करेगा। हमारा प्रयास रहेगा कि जो पौधे लग रहे हैं उनको हम संरक्षित भी करें उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि अपने निजी प्रयास से भी कम से कम एक पौधा हर साल अवश्य लगाएं। दिलीप दूबे द्वारा प्रकृति के संतुलन से संबंधित गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन शमीम अख्तर उप श्रमायुक्त विशेष कार्याधिकारी श्रमायुक्त द्वारा किया गया । इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री फैसल आफताब ,श्रीमती अंजुलता अपर श्रमायुक्त, आर पी गुप्ता, अनुभव वर्मा, गौरव कुमार, सियाराम, अमित मिश्रा, कल्पना श्रीवास्तव, शेर सिंह, जयप्रताप, इरफान आदि मौजूद रहे ।

Related News

Comments

Leave a Reply