Total Visitors : 5 7 9 7 4 1 7

कांग्रेस प्रत्याशी समेत 350 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा ...

सत्तापक्ष कांग्रेस पार्टी की एकजुटता और भारी समर्थन देखकर डरा

कानपुर के गोविंद नगर विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस की घोषित प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर को वाहन जुलूस निकालना महंगा पड़ गया। पुलिस ने प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर व उनके 350 से अधिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार को करिश्मा ठाकुर ने काकादेव से वाहन जुलूस निकाला था। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच अपनी ताकत का अहसास दिलाया था। खुली जीप में करिश्मा ठाकुर ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया था।

करिश्मा ठाकुर का कहना है कि वाहन जुलूस के लिए परमिशन के लिए गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तापक्ष के दबाव में पुलिस प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। सत्तापक्ष कांग्रेस पार्टी की एकजुटता और भारी समर्थन देखकर डरा हुआ है।

Related News

Leave a Reply