Total Visitors : 5 8 1 0 5 8 0

3000 हज़ार से अधिक पशुओं को प्रतिदिन दिया जाता है भोजन ...

सेवा परमो धर्म:

कानपुर नगर:- कोविड-19 महामारी के बाद हुए लॉक डाउन के कारण बेसहारा पशुओं को भोजन नहीं मिल रहा था। जिसके क्रम में जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी द्वारा नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि अपनी टीम लगाकर बेसहारा पशुओं को भोजन कराएं। जिसके क्रम में प्रतिदिन की भांति शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बेसहारा पशुओं को भोजन वितरण कराया गया।

मेडिकल कॉलेज, हैलेट, गोल चौराहा, आवास विकास 03, मोतीझील, कारगिल पार्क, राजीव वाटिका, नगर निगम मुख्यालय, केडीए, बेनाझाबर, बृजेंद्र स्वरूप पार्क, बी एन एस डी, ईदगाह, बजरिया, घोड़ा अस्पताल, चुन्नीगंज, लाल इमली, परेड केसा, पीपीएन मार्केट, नवीन मार्केट, सोमदत्त प्लाजा, क्रिस्टल पार्किंग, लैंडमार्क, उर्सला, बड़ा चौराहा, कलेक्ट्रेट, कचेहरी, ग्रीन पार्क, पुलिस लाइन,सरसैया घाट, एडीएम सिटी आवास के सामने, डीएम कैम्प, मंडलायुक्त कार्यालय, नानाराव पार्क, फूल बाग, पंडित होटल, घण्टा घर, एक्सप्रेस रोड, रेलवे स्टेशन, कृष्णानगर, दबौली, रायपुरवा, मेस्टररोड, मूलगंज, बादशाही नाका आदि स्थानों पर निराश्रित कुत्तो एवं गाय को भोजन दिया गया। कुल 3000 निराश्रित पशुओं को भोजन कराया गया।

Related News

Leave a Reply