Total Visitors : 5 8 1 4 9 1 0

भाजपा विधायक का बाथरूम तक जनसंपर्क ...

नहा रहे व्यक्ति से ने पूछा राशन कार्ड बना या नहीं

विधानसभा चुनाव का बिगुल बचते ही विधायक और प्रत्याशी लोगों के घर-घर जाकर पांव छू रहे हैं और योजनाओं के बारे में पूछ रहे हैं। विधायक लोगों के घरों के बाथरूम में भी जा-जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। कानपुर में एक ऐसा ही अनोखा मामला सामने आया है। गुरुवार को गोविंदनगर सीट से भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी पनकी में चुनाव प्रचार के दौरान व्यक्ति के घर के बाथरूम तक घुस गए।

पूछा योजना का लाभ मिला?

दरअसल, गुरुवार को भाजपा विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र के पनकी में जनसंपर्क कर रहे थे। इसी बीच विधायक राजू के घर पहुंचे। घर के अंदर राजू नहा रहे थे। नहाते हुए राजू से ही विधायक ने सवालों की झड़ी लगा दी। चुनाव प्रचार को पर्चा थमाते हुए पूछा कि कॉलोनी तो हुई गई न, ठीक हो गया, और राशन कार्ड बना या नहीं। विधायक ने नहाते हुए व्यक्ति के साथ वीडियो भी बनाया।

उड़ा रहे कोविड नियमों की धज्जियां

सोशल मीडिया पर विधायक का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। यही नहीं विधायक के साथ 4 से 5 लोग भी घर के अंदर घुसे और विधायक को छोड़कर किसी भी व्यक्ति ने मास्क नहीं पहना है। जबकि चुनाव आयोग की सख्त गाइडलाइन है कि कोविड नियमों का पालन करते हुए ही चुनाव प्रचार किया जाएगा। अब सोशल मीडिया पर ही लोगों ने विधायक की आलोचना शुरू कर दी है।

बाई इलेक्शन में बने हैं विधायक

गोविंद नगर सीट में हुई बाई इलेक्शन चुनाव जीतकर सुरेंद्र मैथानी विधायक बने हैं। इससे पहले सांसद सत्यदेव पचौरी इस सीट से विधायक थे। सांसद के लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद ये सीट रिक्त हो गई थी। सुरेंद्र मैथानी विधायक से पहले कानपुर उत्तर के भाजपा से जिलाध्यक्ष रहे। इनकी कार्यशैली हमेशा ही चर्चाओं में रही है।

Related News

Leave a Reply