Total Visitors : 5 8 1 2 5 4 3

नगर टीम संग नरेश उत्तम पहुँचे घायलों का हाल जानने उर्सला ...

सपा कानपुर नगर अध्यक्ष अब्दुल मोईन खान ने जाना हाल दिया हर संभव मदद का आश्वासन

कानपुर: बीते तीन दिन पहले कानपुर देहात मंगटा गाँव गजनेर थाना अकबरपुर में भीम यात्रा एवं कथा को लेकर दलितों एवम उच्च जाति के विवाद के चलते हुए ख़ूनी संघर्ष के घायलों का हाल जानने कानपुर उर्सला अस्पताल पहुँचा सपा प्रदेश प्राधिनिधिमंडल। 

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल संग कानपुर नगर अध्यक्ष अब्दुल मोईन खान एवं अन्य समाजवादी नेता एवं कार्यकर्ता पहुँचे घायलों का हालचाल लेने उर्सला अस्पताल। 

कानपुर देहात के मंगटा गांव में सवर्ण व दलितों के बीच बुद्ध पूजा कथा एवं भीम संविधान यात्रा कराने को लेकर हुए संघर्ष में घायल दलितों से मिलने कानपुर के उर्सला अस्पताल पहुंचे। जहां पर उन्होंने घायलों से बात करी,पीड़ितों और घायलों से सम्पूर्ण घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त कर जाना उनका हाल घायलों ने आपबीती बताई। पीड़ितों एवम घायलों से हालचाल सुन उनकी पीड़ा जान सपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिखाए यूपी की योगी सरकार पर आक्रमक तेवर जमकर बोला सरकार की नीतियों पर हमला,कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, नरेश उत्तम बोले सरकार बताए कौन सुरक्षित है प्रदेश में सरकार बस इतना उत्तर दे। घायलों से बात करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने यूपी की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला।

बोले सपा प्रदेश अध्यक्ष

कानपुर देहात में थाना गजनेर का एक गाँव मंगटा कर्री जो बीती 13 तारीख़ दलित ठाकुरो के मध्य हुए खूनी संघर्ष का साक्षी तो स्वयं उर्सला अस्पताल लगता है जहाँ पीड़ा से करती महिलाएं वृद्ध बच्चा अपना आप बीती सुना फफक फफक कर रोने लगे। गांव में 13 तारीख को दलित समाज के लोगों के ऊपर हुआ सुनियोजित हमला जिस में बड़ी संख्या मे कुंठित मानसिकता से परिपूर्ण जाति विशेष के लोग थे, प्रदेश शासन और प्रशासन की निष्क्रियता एक बड़ा प्रश्न चिन्ह सरकार की नीयत पर सवाल उठता है। जिस प्रकार देश प्रदेश में दलितों पिछड़ो अल्पसंख्यको और सत्ता पर काबिज़ सरकार की गलत समाज को बाटने वाली नीतियों का विरोध करने वाले प्रत्येक सभ्य समझदार नागरिक के प्रति सरकार की दमनकारी नीतियां एवं सत्ता के नशे में चूर उनके समर्थकों की मानसिकता दर्शाती है ऐसी घटनाएं, जिन का हम पूर्णरूप से विरोध करते है और सभी प्रताड़ित लोगो के प्रति हमारी संवेदनाएं है। सपा समाज के हर वर्ग के साथ है किसी का किसी भी रूप में उत्पीड़न स्वीकार्य नही है। 

जिस बेरहमी से ये सारे लोग मारे गए हैं किसी का हाथ,किसी का पैर टूटा है, छोटे-छोटे बच्चों और बुजुर्गों को मारा गया है। घायलों से प्राप्त की गई जानकारियां, मौके पर मौजूद गवाहों एवं पीड़ितों की आप बीती की सम्पूर्ण जानकारी सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पूरी रिपोर्ट तैयार कर स्वयं देंगे और यह मामला विधानसभा में भी उठाएंगे। पूरे प्रदेश का कोई भी सुरक्षित नहीं न माँ न माता, हर वर्ग के लोग दहशत की जिंदगी जीने को विवश है चाह कर भी कोई कुछ नही कह पा रहा है, क्या सत्ता पक्ष समर्थक क्या विरोधी सभी त्रस्त है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई भी चीज नहीं है। इससे पहले प्रदेश की कानून व्यवस्था इतनी खराब कभी नहीं रही है और यह घटना बहुत दुर्भाग्य पूर्ण है। यह हमारे प्रदेश और वर्तमान सरकार के माथे पर कलंक है सदन के अंदर मुख्यमंत्री के सामने भी यह बात रखेंगे कि पीड़ितों को न्याय मिले और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

प्रशासन को भी किया सचेत

सपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रशासन की निष्क्रियता पर भी कटाक्ष किया गया। सपा प्रदेश अध्यक्ष बोले सब को अपने दायित्वों को समझना होगा। ज़िम्मेदारियों से मुँह छुपाना झूठ को सच और सच को झूठ साबित कर किसी की भी जी हुज़ूरी घातक है सरकार आती जाती रहती है जो स्वाभाविक है परंतु जनता हमेशा है नेता का नही जानता का विश्वास जीते। प्रशासन को निष्पक्ष हो कार्यवाही करना चाहिए और अपनी खोई ही विश्वस्तता जनता के बीच दोबारा कायम करना अब प्रशासन का दायित्व है।

गरमाई सियासत

बताते चलें घटना की जानकारी प्राप्त होते है सियासत गर्मा गई है सभी विपक्षी पार्टियों  कांग्रेस, बसपा, मुस्लिम लीग एवं विभिन्न समाज सेवी संगठन पीड़ितों से मिलने अस्पताल आ रहे है साथ ही घटना स्थल का भी दौरा कर रहे है। सभी के द्वारा न्याय का ढाढ़स घटना पर खेद व्यक्त कर सहायता का आश्वासन भी घायलों एवं पीड़ितों को दिया गया है। अब तो यह आने वाले समय में ही पता चलेगा कि क्या यह सब न्यायसंगत रूप से पीड़ितों के संग है यह सत्ता की हनक के समक्ष पीड़ितो को न्याय दिलाने की बात वोट बैंक की राजनीति के चलते सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के मध्य एक राजनीतिक हमले या जुमलेबाज़ी मात्र तक सीमित रह जायेगी।

 

 

 

Related News

Leave a Reply