Total Visitors : 5 7 6 4 3 2 3

ज़िला प्रशासन की ओर से प्रतिदिन कराई जा रही है व्यवस्था ...

कोरोनावीरो का प्रशासन रख रहा है पूरा ख्याल

कानपुर नगर- जिलाधिकारी डॉ ब्रह्म देव राम तिवारी जी की पहल पर कोविड- 19 (कोरोना वायरस) से लड़ रहे योध्दाओं यथा कोविड 19 से सम्बंधित अस्पतालों के चिकित्सकों, मरीजों एवं कानपुर नगर के 34 थानों में अपनी सेवा दे रहे पुलिस जवानों की कार्य क्षमता / प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पूर्व दिनों की भाती आज भी फलो का वितरण किया गया। जिसके क्रम में 1125 किलोग्राम संतरा, 980 किलोग्राम केला, 1020 किलोग्राम खीरा तथा 699  किलोग्राम ककड़ी का वितरण कराया गया।

पशुओं को भी कराया गया भोजन

जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्मदेव राम तिवारी महोदय की पहल पर प्रतिदिन की भाँती आज भी नगर के विभिन्न स्थानों मेडिकल कॉलेज, हैलेट, गोल चौराहा, आवास विकास3, मोतीझील, कारगिल पार्क, राजीव वाटिका, नगर निगम मुख्यालय, के डी ए, बेनाझाबर, बृजेंद्र स्वरूप पार्क, बी एन एस डी, ईदगाह, बजरिया, घोड़ा अस्पताल, चुन्नीगंज, लाल इमली, परेड केसा, पी पी एन मार्किट, नवीन मार्किट, सोमदत्त प्लाजा, क्रिस्टल पार्किंग, लैंडमार्क, उर्सला, बड़ा चौराहा, कलेक्ट्रेट, कचेहरी, ग्रीन पार्क, पुलिस लाइन, सरसैया घाट, ए डी एम सिटी आवास के सामने, डी एम कैम्प, मंडलायुक्त कार्यालय, नानाराव पार्क, फूल बाग, पंडित होटल, घण्टा घर, एक्सप्रेस रोड, रेलवे स्टेशन, कृष्णानगर, दबौली,राय पुरवा, मेस्टररोड, मूलगंज, बादशाही नाका आदि अन्य स्थानों पर निराश्रित कुत्तो को भोजन दिया गया।

Related News

Leave a Reply