Total Visitors : 5 8 1 0 6 5 1

नगर निगम के तीन कर्मचारी पॉजिटिव ...

स्वास्थ्य विभाग को सैनिटाइज...

कानपुर- कोरोना का संक्रमण अब नगर निगम के मोतीझील स्थित मुख्यालय में प्रवेश कर गया। यहां के लिपिक और दो सफाई कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से एक सफाई कर्मचारी तो बृहस्पतिवार को नगर निगम स्थित स्वास्थ्य विभाग में अपनी ड्यूटी पर भी आया था। उसके पॉजिटिव आने की सूचना मिलते ही मुख्यालय में हड़कंप मच गया। यहां से जब उसे ले जाया जाने लगा तो भगदड़ मच गई। सभी अपने-अपने दफ्तर बंद कर चले गए।

नगर निगम मुख्यालय स्थित पहली मंजिल के स्वास्थ्य विभाग के दफ्तर को सील कर दिया गया है। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमिला निरंजन ने बताया कि लिपिक को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। इस कारण से वह सप्ताह भर से छुट्टी पर था। एक सफाई कर्मचारी रायपुरवा में तो दूसरा स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में तैनात था। उन्होंने बताया कि नगर निगम की बिल्डिंग को सील कर स्वास्थ्य विभाग को सैनिटाइज भी कराया गया है।

केडीए तक हड़कंप 

नगर निगम के तीन कर्मचारियों के पॉजिटिव आने की सूचना के बाद नगर निगम के और बगल में स्थित केडीए कार्यालय के कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया। केडीए और नगर निगम के कर्मचारियों का एक-दूसरे के विभाग में आनाजाना लगा रहता है।

Related News

Leave a Reply