Total Visitors : 5 8 1 0 3 9 2

पत्रकार विजय यादव बने बुंदेलखंड कांग्रेस सेवादल के महासचिव ...

 कांग्रेस सेवादल की बुंदेलखंड जोन की कार्यकारिणी बैठक हुई सम्पन्न

कानपुर- राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों का खाका तैयार करने तथा संगठन की मूल्यांकन करने तथा कांग्रेस सेवादल को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय प्रभारियों ने बुंदेलखंड कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश के कार्यकारिणी की बैठक में मंथन और विमर्श किया गया। साथ कानपुर के विजय यादव को  उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल का प्रदेश महासचिव  (बुंदेलखंड जोन) मनोनित किया गया। 

प्रदेश प्रभारी के रूप में ब्रजकिशोर शर्मा तथा महिला प्रभारी दीप्ति पांडे आई, प्रभारियों ने सेवादल की बूथों पर स्थितियों का आकलन किया तथा बेहतर करने की दिशा में मंथन किया तथा भविष्य के चुनाव में पूरी तरह दूरस्थ हो कर मैदान में उतरने का  संकल्प लिया।

 कांग्रेस कार्यालय तिलक हाल में बुंदेलखंड उत्तरप्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दीक्षित की अध्यक्षता में विशेष अतिथियों  के अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ बैठक में  पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कांग्रेस सेवा दल को कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी बताया पूर्व सांसद ने कहा कांग्रेस सेवा दल का सिपाही सड़क पर  लड़ सकता है और कड़ी मेहनत के साथ 2022 में कांग्रेस को मजबूत स्थिति में ला सकता है।

 कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष उत्तरी नौशाद आलम, नगर ग्रामीण अध्यक्ष अमित पांडे उपस्थित रहे साथ ही अपने विचारों से सेवादल के महत्व को समझाया सेवा दल के सदस्यों को मजबूत होकर बूथों पर लड़ने वाला सच्चा कांग्रेसी बताया कार्यक्रम में कानपुर नगर जिला अध्यक्ष मोहित दीक्षित, मोहम्मद तारिक ,शोभा सिंह, रामेंद्र कटियार, धीरेंद्र शुक्ला ,हाजी शमसुद्दीन, सरवर अली ,अनिल कुमार, असलम लाला, कैलाश नाथ बाजपेई, रमेश चंद्र साहू ,चुनाब प्रसाद ,विनोद कुमार कटियार,अजीत कुमार शुक्ला, रोहित त्रिवेदी ,आशीष शर्मा ,विकास गुप्ता ,शिवम यादव, विजय यादव,वीरेश मिश्रा, सौरभ वर्मा ,गौरव कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply