Total Visitors : 5 7 9 6 5 6 3

छात्र-छात्राओं को मिलावट की जांच के तरीके बताए ...

मिलावट जांचने के घरेलू तरीके 

कानपुर देहात। औषधि प्रशासन विभाग अफसर स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को अच्छे खानपान को लेकर जागरूक कर रहे हैं। शुक्रवार को अधिकारियों ने रसधान बधौली के ग्राम विकास इंटर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन कर छात्रों व शिक्षकों को मिलावटी चीजों की जांच करने के तरीके बताए।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद अभिहित अधिकारी राजकुमार गुप्ता ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों से कहा कि सही खानपान की आदत बनाएं। साथ ही खाद्य पदार्थों में मिलावट जांचने के घरेलू तरीकों के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि पिसी हुई लाल मिर्च पाउडर में लाल रंग की मिलावट जांच करने के लिए एक पारदर्शी कांच के गिलास में पानी लें। बाद में लाल मिर्च पाउडर डाल दें। पानी में लाल रंग दिखाई पड़े तो समझ लें कि पाउडर में रंग मिला हुआ है। इसी तरह मसालों एवं चायपत्ती में मिलावट जांचने के तरीके भी लोगों को बताए।
विभाग के अधिकारियों ने लघु फिल्म दिखाकर नमक, तेल व चीनी का कम सेवन करने के लिए प्रेरित किया। छात्र-छात्राओं को टिफिन में लाने वाले भोजन में कम तेल, नमक व चीनी का प्रयोग करने की सलाह दी। छात्र-छात्राओं को जरूरत के हिसाब से खाना थाली में लेने के लिए कहा। ताकि खाना व पानी बर्बाद न हो। बच्चों को शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी धीरज कुमार दीक्षित, अनुराग सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Related News

Leave a Reply