Total Visitors : 5 8 0 8 3 3 1

दोनों को पड़ चुकी हारने की आदत ◆ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ...

कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि राफेल मुद्दे पर राहुल गांधी का झूठ अब पूरी दुनिया के सामने आ चुका है। राहुल की इन्हीं हरकतों के चलते कांग्रेेस में कोई दम नहीं रहा। राहुल गांधी खुद बेदम हो गए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को पार्टी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल और उनकी पार्टी को हारने की आदत पड़ गई है। कांग्रेस के नेताओं को समझ जाना चाहिए कि अब उनके पास कोई मुद्दा नहीं है।

मंत्री स्वाति सिंह का एक पुलिस अधिकारी से बातचीत का ऑडियो वायरल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों व नेताओं को संयम में रहने की जरूरत है। ऑडियो वायरल करना ठीक नहीं है। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, अनीता गुप्ता, मोहित पांडेय, राकेश तिवारी, दीप अवस्थी, दीपक, विनोद गुप्ता, प्रमोद विश्वकर्मा, शशांक मिश्रा, अमन शुक्ला, वास्तेय आदि रहे।

 दिया धरना

राफेल लड़ाकू विमान खरीद मामले में मोदी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद अब भाजपा ने कांग्रेस को घेरने की तैयारी शुरू की है। प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर शनिवार को विधायक और जिलाध्यक्ष समेत तमाम भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट गेट पर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की।
कलक्ट्रेट में धरना देते हुए भाजपा की अकबरपुर-रनियां विधायक प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने फ्रांसीसी विमान निर्माता कंपनी दसाल्ट से 36 राफेल लड़ाकू विमान के मामले में मोदी सरकार को बड़ी राहत देते हुए दूसरी बार क्लीन चिट दी है। दिसंबर 2018 में भी फैसला मोदी सरकार के ही पक्ष में दिया गया था। इसमें सर्वोच्च न्यायालय ने राफेल खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बताया था, लेकिन देश की रक्षा से जुड़े इस अहम मसले पर कांग्रेस पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के पहले लगातार झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की और बेबुनियाद सवाल खड़े किए। भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने सार्वजनिक मंचों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए निराधार मसले पर संसद की पूरी कार्रवाई को बाधित किया था।
आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार को देशहित से अधिक अपना राजनैतिक स्वार्थ प्यारा है। उनका दोहरा चरित्र उजागर हुआ है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद राफेल मामले पर एक बार फिर साफ हो गया कि खरीद प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से हुई है। धरने के दौरान भाजपाइयों ने नारेबाजी की। साथ ही तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष रहे राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की। धरने में पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी, राजेंद्र सिंह चौहान, राजेश सचान, मलखान सिंह चौहान, बालजी शुक्ला, नीरज पांडेय, बबलू शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related News

Leave a Reply