Total Visitors : 5 8 1 4 9 5 2

जली फैक्टरी देख मायूस होकर लौटे मजदूर ...

मशीन गर्म होने से लगी आग

रनियां (कानपुर देहात)। खानचंद्रपुर गांव के पास मैट बनाने वाली फैक्टरी में बुधवार को लगी आग की तपन शुक्रवार को भी महसूस होती रही। वहीं फैक्टरी में काम करने वाले मजदूरों के सामने रोजगार का संकट आ गया। वह सुबह काम करने के लिए फैक्टरी पहुंचे, लेकिन वहां का मंजर देखकर मायूस होकर लौट हो गए।
फैक्टरी के प्रिंट एरिया में बुधवार की सुबह मैट की छपाई हो रही थी। उस समय फैक्टरी में 12 मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक मशीन गर्म होने से आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया था। माती, सिकंदरा, रसूलाबाद से दमकल वाहनों को बुलाकर छह घंटे में आग पर काबू पाया गया था। आग लगने से फैक्टरी प्रबंधन ने तीन करोड़ रुपये का नुकसान होने की बात कही है। फैक्टरी में 25 मजदूर काम करते थे। आग लगने के बाद मजदूरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।
मैनेजर राकेश त्रिपाठी ने बताया कि फैक्टरी में काम करने वाले सभी मजदूर दूसरे जिलों के रहने वाले हैं। वह फैक्टरी में ही रहकर काम करते थे। शुक्रवार को मजदूर फैक्टरी आए थे, लेकिन यहां की हालत देखकर लौट गए। उन्हें प्लांट चालू होने पर बुलाने का अश्वासन दिया गया है। सभी मजदूर अपने घर चले गए हैं। फैक्टरी मालिक तुषार गुप्ता ने बताया कि प्लांट चालू होने में काफी समय लगेगा।

Related News

Leave a Reply