Total Visitors : 5 8 1 1 1 8 2

बहन की तबीयत बिगड़ी ...

 जांच में जुटी पुलिस

कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में शनिवार रात एक महिला आईबी अधिकारी के भाई ने फांसी लगा ली। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। नजीराबाद इंस्पेक्टर मनोज कुमार रघुवंशी ने बताया कि एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) अश्विनी कुमार गौतम उर्फ सनी (31) मां के साथ नेहरू नगर में रहते थे। बहन शानू अमृतसर में रहती हैं। वह आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) में अधिकारी हैं। अश्विनी के पिता रिटायर्ड पेशकार सुरेंद्र कुमार अलग रहते हैं। शनिवार रात अश्विनी की मां सो रही थीं।

इसी बीच अश्विनी ने कमरे में साड़ी के फंदे से कुंडे के सहारे फांसी लगा ली। पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन भी खुदकुशी की वजह नहीं बता पाए।   

बहन की तबीयत बिगड़ी

पोस्टमार्टम हाउस में घबराहट की वजह से बहन शानू की तबीयत बिगड़ गई। पास के अस्पताल में डॉक्टर को दिखाकर दवाई ली। शानू ने मामले से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी देने से इंकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक अश्विनी की माली हालत ठीक नहीं थी। 

Related News

Leave a Reply