Total Visitors : 5 8 0 7 0 8 1

विधायक के हस्तक्षेप पर जीआईसी मैदान में हुई सफाई ...

दीवार के निर्माण को रुकवाया

उन्नाव। पटाखा कारोबारियों द्वारा जीआईसी मैदान में फैलाई गई गंदगी की शिकायत सदर विधायक तक पहुंची। विधायक के हस्तक्षेप पर सोमवार को नगर पालिका ने मैदान में सफाई अभियान चलाया। विधायक ने मैदान का निरीक्षण भी किया। जीआईसी मैदान में स्थित मजार पर चल रहे निर्माण को विधायक ने रुकवाया।
दिवाली पर जीआईसी मैदान में पटाखा की अस्थायी दुकानें लगवाई गई थी। पटाखों की बिक्री के बाद दुकानदार टेंट तो समेट कर चले गए लेकिन बिक्री के बाद कूड़ा मैदान में ही बिखरा रह गया। इससे मार्निंग वाक के लिए पहुंचने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। मार्निंग वाक पर आने वाले लोगों ने सदर विधायक पंकज गुप्ता से सफाई कराने की मांग की थी। जिस पर सोमवार सुबह सदर विधायक पंकज गुप्ता ने नगर पालिका कर्मचारियों को सफाई कराने के निर्देश दिए थे। सोमवार सुबह से ही जीआईसी मैदान में सफाई अभियान चला। दोपहर बाद सदर विधायक पंकज गुप्ता ने मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जीआईसी मैदान में मजार पर चले निर्माण को देखा। क्षेत्रीय लोगों ने मजार पर अवैध निर्माण करने की शिकायत की थी। विधायक ने मजार के पास बनाई जा रही दीवार के निर्माण को रुकवाया।

Related News

Leave a Reply