Total Visitors : 5 8 1 1 0 8 2

नगर निगम की निकम्मी कार्यशैली के चलते नगरवासी हुए बेहाल ...

अपना काम बनता भाड़ में जाए जनता

कानपुर:- चंद घंटों की बारिश ने खोल दी कानपुर नगर निगम की स्मार्ट सिटी कानपुर के दावे की पोल। पूरा शहर  हुआ जलमग्न,विभिन्न समस्याओं से दो चार हुए नगरवासी। गिरा जर्जर मकान, हादसे का शिकार हो रिक्शा चालक की गई जान, कही धसी सड़क तो कही बहे वाहन, विधुत आपूर्ति हुई बाधित, नगर का हर क्षेत्र तालाब में हुआ परिवर्तित। कागज़ों एवं विज्ञापनों पर स्मार्ट सिटी का व्याख्यान नही करते थकता नगर निगम बना धृतराष्ट्र।

कानपुर नगर निगम की लापरवाही की भेंट चढ़ गया गरीब

मामला कानपुर के जूही स्थित खलवा पुल का है। जहाँ का सारा गणित मात्र सरकारी बाबुओं की गई कागजो पर सिमटी सफाई और जल निकासी अभियान ,पुल पर भरे पानी ने ले ली गरीब रिक्शा चालक की जान। पुल पर भरे पानी मे डूबकर हो गई रिक्शा चालक की मौत। जल निकासी के लिए लाखों की लागत से बने पम्पिंग स्टेशन से भी नही हुआ समस्या का समाधान। वही दूसरी ओर कानपुर नगर के थाना मूलगंज स्तिथ हटिया बर्तन बाजार में एक जर्जर मकान गिरने से मलबे में दो लोगो के दबे होने की सूत्रों द्वारा सूचना।

नगर आयुक्त और उनके अधिकारी कागजो पर बना रहे स्मार्ट सिटी

जनता के करोड़ो रूपये की बंदरबाट से कानपुर नगर के हालात हो रहे बत से बत्तर। एसी कमरों में मौज काट रहे नगर आयुक्त एवं नगर निगम अधिकारी और सड़कों पर निकल रही जनता की जान। मुख्यमंत्री के आदेशों को भी ठेंगा दिखाते है कानपुर नगर निगम के अधिकारी। कोविड 19 संक्रमण के चलते जहाँ कानपुर में स्तिथि दिन प्रतिदिन भयावक रूप लेती जा रही है, वही साफ सफाई सिर्फ़ कागज़ों तक सीमित रह गई है। नगर का हर क्षेत्र या उसकी गली सब गंदगी से सरोबार नज़र आती आप साफ देख सकते है। किसी प्रकार का न कोई निरीक्षण किसी अधिकारी द्वारा न ही कोई समाधान जन प्रतिनिधियों द्वारा जनता के हित में होता वर्तमान समय में नज़र आ रहा है। उसपर मूसलाधार होती बारिश जहाँ उमस और गर्मी से जनता को कुछ राहत देती नज़र आई तो वही नगर निगम की लापरवाही ने उस को भी जनता के लिए एक अझेल रूप प्रदान कर दिया अपनी निकम्मी कार्यशैली के चलते।

Related News

Leave a Reply