Total Visitors : 5 8 1 4 4 9 8

पानी टपका तो दूसरे कमरे में चले गए और गिरी छत ...

आज फिर हो सकती है बारिश

कानपुर। बुधवार को सुबह से फिर मौसम का मिजाज बदल गया। पूरे दिन रुक-रुक कर हुई बारिश और ठंडी हवाओं का कहर रहा। कड़ाके की ठंड से लोग परेशान रहे। पूरे दिन लोग घरों में दुबके रहे। पूरे दिन लोगों को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए।
पिछले कई दिनों से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ था। बुधवार सुबह से अचानक मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली। आसमान में घने बादल छा गए और सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। रुक-रुक कर पूरे दिन बरसात होती रही। इस कारण पूरे दिन ठिठुरन बनी रही। लोग घरों में दुबके रहे। गर्म व ऊनी कपड़ों में लिपटे रहने के बाद भी कंपकंपी छूटती रही। शाम को बाजार अन्य दिनों की मुकाबले जल्दी बंद हो गए। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ. नौशाद खान ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 18.08 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तर-पूर्वी सर्द हवाएं 4.6 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं।

मौसम विभाग ने अगले दो दिन कड़ाके की ठंड के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है। सीएसए के मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि गुरुवार व शुक्रवार को आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। इससे दोनों दिन रिमझिम बारिश होने की संभावना है। हवा भी सामान्य से तेज गति से चलने के आसार हैं।

 यह भी पढ़े....

कानपुर में पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश की वजह से बृहस्पतिवार सुबह काकादेव के नवीन नगर में करीब 75 साल पुराने मकान की कच्ची छत गिर गई। गनीमत रही कि परिवार बाल-बाल बच गया। हालांकि गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया। 
नवीन नगर निवासी मुन्ना मिश्रा एनजीओ संचालक हैं। 1944 में बने पुश्तैनी मकान में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि रात में जिस कमरे में सोए थे, उसकी छत से पानी टपकने लगा। इस पर वे लोग दूसरे कमरे में चले गए। थोड़ी ही देर बाद कमरे की छत भरभराकर गिर गई।

मुन्ना ने बताया कि कमरे में टीवी, फ्रिज, बेड सहित हजारों का समान बर्बाद हो गया। कमरे में 70 हजार रुपये नगद भी रखे थे। मलबा हटवाने के लिए नगर निगम से मदद मांगी लेकिन कोई कर्मचारी नहीं आया। प्राइवेट क्रेन मंगवाकर किसी तरह सामान निकलवाया गया।

Related News

Leave a Reply